Since: 23-09-2009
इंदौर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम शुक्रवार अलसुबह बसंत विहार स्थित रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर पहुंची। यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने अपना परिचय देकर मोबाइल फोन जब्त कर लिये और उनके बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। बाहर से भी किसी को घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया।
रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर सर्च जारी है। दिल्ली सीबीआई के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस बंगले पर मौजूद है।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई को बड़े घोटाले का इनपुट मिला था। इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। उक्त बंगला रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास का है। व्यास बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ थे। सीबीआई की कार्रवाई के दौरान बंगले पर उनकी पत्नी मौजूद है। एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। सीबीआई की टीम ने कई अहम कागजात भी अपने कब्जे में लिये हैं। मामले में सीबीआई उनके जमीन, मकान, बैंक खाते आदि की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |