Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
फिल्म अभिनेता सनी देओल ने महू में सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
indore, Film actor ,Sunny Deol

इंदौर। फिल्म अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस मध्य प्रदेश के महू में मनाया। उन्होंने यहां महू आर्मी क्षेत्र के इन्फेंट्री म्यूजियम में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन किया। साथ ही सेना अधिकारियों से मुलाकात कर उनके साथ बातचीत भी की। इस दौरान सेना के जवानों और उनके परिवारों के साथ सनी देओल ने सेल्फी भी ली। इसके बाद उन्होंने महू इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचकर सेना के वेपंस का मुआयना किया। साथ ही म्यूजियम का भी अवलोकन किया।

 

हाल ही में फिल्म गदर-2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में हैं। वे फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे थे। सुबह सनी देओल इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भारत माता की जय के नारों के साथ प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सनी देओल सुबह करीब 8.30 बजे महू के इन्फेंट्री म्यूजियम पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने झंडा वंदन की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद बटन दबाकर झंडावंदन किया। यहां वे गदर-2 की वेषभूषा में ही नजर आए।

 

झंडा वंदन होने के बाद सन्नी देओल ने देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का भी दौरा किया। इस दौरान सेना के अधिकारी जानकारी देते रहे। इसके बाद म्यूजियम के बाहर उद्यान में लगी हथियारों की प्रदर्शनी में पहुंचे। जहां उन्हें रॉकेट लॉन्चर, सेमी आटोमैटिक मशीन गन, स्नाइपर, ग्रेनेड और अन्य हथियारों को देखा और उनके बारे में जाना। इसके बाद वे इंदौर में एक स्कूल के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्कूली बच्चों का जोश बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मैं निकला गड्डी लेकर गाने पर बच्चों के साथ डांस भी किया। बच्चों की फरमाइश पर उन्होंने गदर-2 के कुछ डायलाग भी सुनाए।

 

गौरतलब है कि हाल ही में सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रदर्शन के पहले ही दिन गदर-2 ने 40 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी। देशभर में इस फिल्म को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रशंसक सनी देओल को इस फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं। गदर-2 ने कलेक्शन के मामले में साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की ओएमजी-2 को काफी पीछे छोड़ दिया है।

MadhyaBharat 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.