Since: 23-09-2009
कांकेर। जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सोरी की तबियत बिगड़ते देख एसपी दिव्यांग पटेल और दूसरे पुलिसकर्मी ने तुरंत संसदीय सचिव सोरी को अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक शिशुपाल सोरी झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। एसपी दिव्यांग पटेल और दूसरे पुलिसकर्मी ने तुरंत सोरी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें डायबिटीज की समस्या है। उन्होंने सुबह प्रॉपर ब्रेकफास्ट नहीं किया था। उनकी हालत अब ठीक है, शाम तक उन्हें हम ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी के अचानक तबीयत बिगडऩे से कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुक गया था। बाद में कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, इसके बााद तय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |