Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
स्कूल बस और ट्रेलर की टक्कर में बस ड्राइवर की मौत
raigarh, Bus driver killed , school bus and trailer

रायगढ़। पिछले दिनों घरघोड़ा में स्कूल बस और ट्रेलर की भिड़ंत मामले में पुलिस ने कुछ ऐसा ही किया है। पता चला है कि दोनों वाहनों के ड्राईवरों के पास लाइसेंस नहीं था। इनके मालिकों की जवाबदेही तय करने के बजाय उनको अभयदान दे दिया गया।सड़कों पर भारी वाहनों के कारण हो रही मौतें रुक ही नहीं रही हैं। इसकी एक वजह पुलिस की कमजोर विवेचना और कार्रवाई भी है। हादसे होने के बाद भी प्रकरण को ढीला छोड़ दिया जाता है ताकि जिम्मेदार को बचाया जा सके।

रायगढ़ जिले में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब यहां की कोई सड़क निर्दोष लोगों के खून से लाल न हुई हो। हर दिन कहीं न कहीं किसी डंपर, ट्रेलर की चपेट में कोई गरीब आदमी अपनी जान गंवा रहा है। 19 जुलाई को घरघोड़ा के बरघाट क्षेत्र से स्कूल जाने वाली बस क्रमांक बस क्रमांक सीजी 13 एएस 7277 को ट्रेलर सीजी 11 बीएफ 9910 ने सामने से ठोकर मार दी। ट्रेलर चालक अनुज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया जो नशे में था। बस चालक रामकुमार बेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया था ,जिसकी मृत्यु अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में हो गई। ट्रेलर के मालिक बालाजी कोल इंटरप्राइजेस संचालक विनय अग्रवाल हैं। वहीं स्कूल बच्चों को ले जा रही बस सड़क नरेश बेहरा ,निवासी बरघाट हैं। जानकारी मिली है कि ट्रेलर के ड्राइवर अनुज पांडेय और मृतक रामकुमार बेहरा दोनों के पास हैवी व्हीकल का लाइसेंस नहीं था। विवेचना में पुलिस ने इसका उल्लेख ही नहीं किया। दोनों भारी वाहनों के मालिकों ने ऐसे ड्राईवरों को स्टेयरिंग थमा दी, जिनके पास लाइसेंस ही नहीं थे। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जद में दोनों वाहनों के मालिक भी आते हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई से बचा लिया। घटना में कई बच्चे घायल हुए थे। रिपोर्ट करने वाले अजय बेहरा पिता लक्ष्मी बेहरा ने बताया था कि बस उसके पिता चलाते थे। ट्रेलर ड्राईवर का लाइसेंस प्रयागराज उत्तरप्रदेश का है जो केवल एलएमवी के लिए है।

एसईसीएल ने जारी किया था टेंडर

बरौद खदान से कोयले का परिवहन करने के कारण स्थानीय सड़क खराब हो चुकी है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार चक्काजाम किया। स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए बस सेवा की मांग एसईसीएल से की गई थी। इसका टेंडर निकाला गया तो नरेश बेहरा ने इसे हासिल किया। सामान्य बस को स्कूल बस की तरह पेंट कर दिया गया। बस को नरेश बेहरा ने अपने भतीजे राम बेहरा को चलाने दे दिया जिसके पास लाइसेंस ही नहीं था। छोटे बच्चों की जान भी खतरे में डाली गई। ऐसा ही काम बालाजी कोल इंटरप्राइजेस जांजगीर चांपा ने भी किया। इन दोनों पर कार्रवाई की आंच तक नहीं पहुंची।

इस मामले में अब परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बीएफ 9910 का परमिट निरस्त करने और पंजीयन सस्पेंड करने परिवहन आयुक्त व जिला परिवहन अधिकारी जांजगीर चांपा को पत्र लिखा गया है। ड्राइवर का लाइसेंस निलंबित करने के लिए भी प्रयागराज जिले से पत्राचार किया गया है। बस क्रमांक सीजी 13 एएस 7277 के मालिक नरेश बेहरा पर भी कार्रवाई होगी।

MadhyaBharat 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.