Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रिश्वत लेने वाले पंचायत सचिव को चार वर्ष की जेल
badwani, Four years jail ,panchayat secretary

बड़वानी। प्रथम अपर सत्र न्यायालय कैलाश प्रसाद मरकाम बड़वानी ने पारित अपने फैसले रिश्वत लेने के आरोपित पंचायत सचिव को दोषी ठहराते हुए विभिन्न दाराओं में चार वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। मामले में अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी एसएस अजनारे द्वारा की गई।

 

अभियोजन मीडिया प्रभारी कीर्ति चौहान ने गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 04 फरवरी 2016 को आवेदक नसरू पुत्र ज्ञानसिंह तोरोले ग्राम किडीअम्बा तहसील सेंधवा ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में उपस्थित होकर एक टाईपशुदा शिकायत आवेदन दिया था। जिसमें पत्र सहमति पत्र व मोबाईल फोन से रिकार्ड की गई रिकार्डशुदा मेमोरी कार्ड सहित पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इन्दौर के समक्ष पेश किया। आवेदक के गांव के 13 लोगों के राशन कार्ड बनवाने एवं 10 लोगों के वद्धावस्था पेन्शन फार्म अग्रेषित करवाने के लिए ग्राम पंचायत किडीअम्बा के सचिव संजय जायसवाल के पास गया, तो आरोपित संजय (अनावेदक) द्वारा आवेदक से 500 प्रति आवेदन पत्र के हिसाब से 11500 रुपये रिश्वत की मांग की। 03 फरवरी 2015 को आरोपित ने आवेदक के मोबाईल पर फोन लगाकर आवेदक को 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेकर सेंधवा बुलाया। आवेदक द्वारा इस संबंध अपने गांव के संबंधित हितग्राहियों से अनावेदक के द्वारा रिश्वत मांग की चर्चा की गई, तो हितग्राहियों ने अनावेदक को रिश्वत राशि देने से मना किया और लोकायुक्त पुलिस में कार्यवाही करने की अपनी लिखित सहमति आवेदक को दी आवेदक एवं इसके गांव के लोग अनावेदक संजय जायसवाल को रिश्वत नहीं देना चाहते हैं, बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडवाना चाहते हैं।

 

लोकायुक्त की टीम ने आरोपित पंचायत सचिव संजय जायसवाल को योजनाबद्ध तरीके से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित संजय (40) पुत्र राधेश्याम जायसवाल निवासी ग्राम चाचरिया थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी के विरूद्ध अपराध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अपराध घटित होना पाया जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। फरियादी/आवेदक की रिपोर्ट पर से विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इन्दौर पर अपराध क्रं. 42/16 धारा 7, 13(1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत आरोपित के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना उपरांत न्यायालय मे चालान पेश किया गया।

 

अदालत ने आरोपित संजय जायसवाल को रिश्वत लेने के आरोप में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 13(1)(ए) धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 4-4 वर्ष एवं 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।।

MadhyaBharat 17 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.