Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खंडवा में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर 5 युवकों की मौत
khandwa, Speeding truck hit, 5 youths died

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सनावद मार्ग पर दौलतपुरा फाटे के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात्रि करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, कसरावद तहसील के रहने वाले पांच युवक व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में गुरुवार को पुनासा आए थे। रात में लौटते समय पुनासा चौकी अंतर्गत दौलतपुरा फाटे पर हादसा हो गया। उनकी कार (क्रमांक एमपी 09 डब्लूजी 0293) सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

 

खंडवा एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि हादसे में कार सवार भारत (40) पुत्र चिंताराम निवासी काकरिया थाना कसरावद, अलकेश (36) पुत्र तुलसीराम निवासी दोंगांवा थाना कसरावद, मनीष (26) पुत्र ताराचंद वर्मा निवासी दोंगांवा थाना, पुखराज (36) पुत्र चरणदास नामदेव निवासी दोंगावा और आदित्य (23) पुत्र अमित शर्मा निवासी राम मंदिर चौक कसरावद की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शवों को रात में पुनासा अस्पताल भेजा गया। एसपी ने बताया कि सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा में पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुनासा पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 18 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.