Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
इंदौर में कुत्ता घुमाने के विवाद में गार्ड ने चलाई गोलियां दो की मौत
indore, Guard opened fire , two died

इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार देर रात एक बैंक के गार्ड ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसियों पर गोलियां चला दीं। इससे वहां खड़े दो लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की सुखलिया शाखा के गार्ड राजपाल राजावत गुरुवार की रात करीब 11 बजे कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो गार्ड राजपाल राजावत भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां से उसने पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। इसमें वहां खड़े आठ लोग घायल हो गए।

 

 

 

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल (28) पुत्र महेश वर्मा और विमल (35) पुत्र देवकरण अमचा के रूप में हुई है, जबकि ज्योति (30) पत्नी राहुल, सीमा ( 36 ) पत्नी सुखराम, कमल (50) पुत्र कड़वा, मोहित (21) पुत्र भीम सिंह, ललित (40) पुत्र नारायण बोरसे और प्रमोद घायल हैं, जिनका एमवायएच में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपित राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

MadhyaBharat 18 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.