Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बीजापुर : नक्सलियों ने 50 ग्रामीणों का किया अपहरण
Bijapur, Naxalites abducted ,50 villagers

बीजापुर। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसेगढ़ से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम दामाराम के चिकटराज पहाड़ी में अच्छी खेती किसानी व क्षेत्र में शांति के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अगस्त रविवार को फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा व अन्य क्षेत्र के करीब 200 से 250 सौ ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए आये थे। पूजा अर्चना के बाद वापसी के दौरान नक्सलियों ने 50 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक पूछताछ के बाद नक्सलियों ने 44 से ज्यादा ग्रामीणों को रिहा कर दिया, वहीं 06 मुख्य ग्रामीणों में फरसेंगढ़ इलाके के महेश कुमार गोटा, पूर्व सरपंच पाण्डु गोटा, उपसरपंच राजा राम, रमेश पोंदी पूर्व उपसरपंच कार्तिक शाह एवं लोकेश कुमार बारसे को नक्सलियों नें अपने कब्जे में बंधक बनाकर रखा है। अगवा ग्रामीणों के परिजनों ने नक्सलियों से उन्हे छोड़ने की मार्मिक अपील की गई है।                        

इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिन्नागेल्लूर निवासी रामा पुनेम को नक्सलियों द्वारा 18 अगस्त 2023 को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। अपहरण के तीन दिनों बाद रविवार रात रामा पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने की खबर है, इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया की उनके पास नक्सली अपहरण की सूचना आई है, अपह्रित लोगों की तलाश की जा रही है।

MadhyaBharat 21 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.