Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
टावर की बैटरी चोरी करने वाले आठ चोर गिरफ्तार
kondagaon, Eight thieves arrested ,tower batteries

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव समेत अन्य जिलों से जियो टाॅवर की बैटरीयों को चोरी करने के मामलें में कोण्डागांव पुलिस ने दो स्कार्पियो वाहन से 32 बैटरी बरामद कर, अंतरार्ज्यीय चोर गिरोह में शामिल उप्र के 7 एवं कोण्डागांव के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

 

 

मंगलवार को मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बताया कि प्रार्थी विजय रजक ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 जुलाई को ग्राम माकडी में लगे जियो टाॅवर से 8 बैटरी और 28 जुलाई को कुम्हारपारा कोण्डागांव में लगे रिलायंस जियो टावर से तीन बैटरी कुल 11 बैटरीे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेारी कर ले गया है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्र. 282/2023 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना के दौरान सोमवार 21 अगस्त को मुखबीर की सूचना के आधार पर सरगीपालपारा कोण्डागांव देवांगन राइस मिल के पास स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 15 डीबी 3015 एवं स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 15 सीडब्ल्यू 2362 को रोककर चेक करने पर दोनों स्कॉर्पियो वाहन में जियो टावर से चोरी हुई बैटरी रखा मिला। उक्त दोनों वाहनों में शेरखान, अक्षय खटिक, मनोज कुमार, मेहबूब अली, मो. साहजान, अफजाल, निमे सिंह उर्फ विराट सभी निवासी मेरठ (उप्र) के साथ कोण्डागांव निवासी दिनेश देवांगन उर्फ दद्दू समेत 8 लोग बैठे हुए मिले जो इन चोरी की बैटरियों को बेचने के फिराक में थे। उक्त दोनों स्कार्पियो के इसका परिवहन करते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कोण्डागांव जिला के माकडी और कुम्हारपारा के अलावा बालोद, गुण्डरदेही रनचिरई, अर्जुन्दा जिला बालोद, भानपुरी जिला बस्तर के जियो टावर में लगे कुल 32 नग बैटरी चोरी किये है। जिसे कोण्डागांव निवासी दिनेश देवांगन उर्फ दद्दू के घर पर रखे थे और ब्रिकी करने दिल्ली लेकर जा रहे थे। आरोपितों से 32 नग बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त 02 स्कापिर्यो वाहन जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत करीबन 58 लाख 57 हजार रुपये है। चोरी में शामिल सभी 8 आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

MadhyaBharat 22 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.