Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत
katni, Speeding bus , three youths died

कटनी। जिले में स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम कछपुरा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मारकर पलटी खा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं बस में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

स्लीमनाबाद थाना में पदस्थ आरक्षक ब्रिजमोहन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ग्राम सलैया फाटक निवासी चंद्रभान वासदेव, निकेत वासुदेव और वीरेंद्र वासुदेव बाइक से जा रहे थे। इस दौरान तीनों को बस ने टक्कर मार दी। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण वह बेकाबू होकर पलट गई। जिससे चीख पुकार सुनकर स्थानीय नागरिक जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, बस में सवार अन्य घायलों को उपचार के लिए स्लीमनाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

MadhyaBharat 25 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.