Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
देश में आईकॉन बन गया है इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज
bhopal, Indore ,Chief Minister Shivraj

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में देश में इंदौर के नंबर वन आने पर शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर की जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संबंधितों की अथक मेहनत का परिणाम है कि इंदौर ने फिर एक नया मुकाम देश में हासिल किया है। इंदौर देश में आईकॉन बन गया है। इंदौर को शीघ्र ही मेट्रो ट्रेन वाली सिटी बनने का गौरव भी मिलेगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है। चंद्रमा पर चंद्रयान भ्रमण कर रहा है। भारत की यशोगाथा को पूरी दुनिया में पहुंचा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश देश में नंबर वन प्रदेश बन गया है। कृषि विकास दर में हम नंबर वन हैं। गेहूं के एक्सपोर्ट में मध्यप्रदेश देश में नंबर वन हैं। स्वच्छता में नंबर वन हैं। जल संरक्षण के क्षेत्र में भी नंबर वन हैं। इंदौर वायु की गुणवत्ता में भी नंबर वन है। स्वच्छतम शहर भी है। अब स्मार्ट सिटी में भी नंबर वन इंदौर बन गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इंदौर शहर की जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य सभी संबंधितों को तहे दिल से बधाई दी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आप सबके प्रयत्नों से आज इंदौर आईकॉन बन गया है। इंदौर एक नया दौर है। इंदौरवासियों को बहुत बधाई, अभिनंदन। अब पूरा प्रदेश स्मार्ट हो गया है। भोपाल सहित अन्य नगरों ने भी स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जनसहभागिता का मॉडल इंदौर है। इंदौर अब मेट्रो ट्रेन वाला शहर भी बनने वाला है। शीघ्र ही मेट्रो की ट्रायल रन भी होगा। इंदौर और मध्यप्रदेश अब एक नया मुकाम हासिल करेगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अद्भुत है इंदौर की जनता, अद्भुत है इंदौर के जनप्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 71 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गया है।

 

 

 

इंदौर के स्मार्ट सिटी में नंबर वन बनने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सांसद बीडी शर्मा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायकगण रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया तथा मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

MadhyaBharat 26 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.