Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
indore, Lawrence Vishnoi gang,police interrogation

इंदौर। शहर में सिलसिलेवार चोरियों के मामले में इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने तीन दिन एक आरोपित राजेंद्र बरनाला को गिरफ्तार किया था। वह कई वर्षों से अवैध हथियार बेच रहा है। राजेंद्र पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य रहा है। उसका संपर्क खालिस्तानी आतंकियों से भी रह चुका है। राजेंद्र उन्हें हथियार सप्लाई करता रहा है। वह सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क करता था। इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के माध्यम से आर्डर से लेकर स्वयं हथियार मुहैया करवाता रहा है। यह खुलासा आरोपित राजेन्द्र बरनाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है।

 

 

 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों भवानीपुर और लोकमान्य नगर में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेंधवा से राजेंद्र (26) पुत्र प्रीतम सिंह बरनाला (सिकलीगर) को साथी बादल सिंह, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ पोद्दार और बलवंत के साथ गिरफ्तार किया था और न्यायालय में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि राजेंद्र मामूली चोर नहीं, बल्कि गैंगस्टर और आतंकियों का मददगार है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि आरोपित राजेन्द्र को दो साल पूर्व दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। डीसीपी संजीव कुमार यादव ने उससे 18 पिस्टल बरामद की है और दावा किया कि राजेंद्र गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों का साथी है। उसका संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से रहता है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित देशभर के गुंडे-बदमाशों को हर महीने सौ से सवा सौ अवैध हथियार सप्लाय करता है। डीसीपी सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ और जानकारी में ये पता चला है कि राजेंद्र खरगोन का रहने वाला है। वह अपने भाई के साथ वहां कट्टे और कारतूस बनाता था और हथियारों को अलग-अलग जगहों पर बेचता था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी राजेंद्र (26 साल) दस साल से यह सब काम कर रहा है। उसे कई राज्यों की पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर अवैध हथियार बेचने लगता है।

 

 

 

डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा की टीम पूछताछ कर रही है। आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान आरोपितों ने बताया कि वह अन्नपूर्णा, चंदननगर, राऊ, राजेंद्रनगर और कनाड़िया थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर चोरी कर चुके हैं। कुछ थानों में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपित चोरी का सोना-चांदी सेंधवा के सुनारों में सप्लाई करते रहे है। पुलिस अब सुनारों की तलाश कर रही है। आरोपितों से अवैध हथियारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 27 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.