Since: 23-09-2009
इंदौर। रक्षाबंधन पर खजराना में गणेश जी को एक क्विंटल वजनी और 144 वर्गफीट आकार वाली राखी अर्पित की जाएगी। राखी तैयार करने वाली समिति का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी राखी है। बुधवार को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त में रात्रि 9.10 बजे यह राखी भगवान को समर्पित की जाएगी। इस विशालकाय राखी को लोडिंग में रखकर मंदिर तक ले जाया जाएगा और वहीं कैम्पस में इसे असैम्बल करके भगवान को अर्पित किया जाएगा।
इस विशाल राखी का निर्माण इंदौर की श्री गणेश भक्त समिति द्वारा किया गया है। राखी को चार स्थानीय कलाकारों ने 15 दिन में बनाया है। संस्थापक राजेश बिड़कर व राहुल शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा सातवीं बार इस तरह की राखी का निर्माण किया जा रहा है। समिति ने सबसे पहले 7X7 की राखी का निर्माण कर खजराना गणेश मंदिर को अर्पित की थी। फिर हर साल इसका साइज क्रमश: एक-एक फीट बढ़ाते गए। समिति के अनुसार राखी में अष्ट विनायक व सिद्धि विनायक को दिखाया गया है। इस भव्य राखी पर भक्तगण भी राखी बांध सकेंगे जिसका ऑन लाइन रिकॉर्ड होगा। क्यू आर कोड भी रहेगा जिससे राखी की पूरी जानकारी पा सकेंगे। ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड’ टीम' इसे दुनिया की सबसे बड़ी राखी को प्रमाणित करने के लिए इसके सारे पैरामीटर्स देखेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |