Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पिकअप-बस भिंडत 3 की मौत
seoni,Pickup-bus clash, 3 dead

सिवनी। जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत सहसना बंजारी मंदिर के पास लखनादौन-घंसौर (मंडला) राजमार्ग क्रमांक 44 पर बुधवार की अल सुबह भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस की टक्कर सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से हो गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

थाना प्रभारी लखनादौन एनपी चौधरी ने ने बताया कि मृतकों की पहचान पुरषोत्तम (34) पुत्र नत्थू झारिया, नरेंद्र (28) पुत्र प्रेमलाल धुर्वे व सत्येंद्र(34) पुत्र मुकेश यादव तीनों समनापुर लखनादौन निवासी शामिल है। न्यू स्टार सर्विस की बस (क्र. एमपी 33 पीवी 9090) में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। भीषण सड़क हादसे के बाद बस ड्राइवर, कंडक्टर मौके से वाहन छोड़कर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

बताया कि स्वजनों ने अनुसार सत्येंद्र यादव टेंट डेकारेशन का काम करता था, जो मंगलवार रात टेंट का समान व सवारी छोड़ने घंसौर के जोधपुर गांव गया था। सुबह पिकअप में सवार तीनों वापस लखनादौन के समनापुर गांव लौट रहे थे। इस दौरान बस की टक्कर से पिकअप वाहन (क्र0 एमपी 51 एलए 0556) पलटकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिस पर सिर व सीने में गंभीर चोट लगाने के कारण पिकअप सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया तथा हादसे पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।

बताया गया कि बस व पिकअप वाहन की आमने-सामने से टक्कर होने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लखनादौन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार भोपाल से मंडला जा रही यात्री बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। इस मामले में एसआई एनपी चौधरी ने बताया कि लखनादौन में ड्यूटी कर्मियों ने बस में यात्रियों के बैठने के लिए जगह नहीं होने पर 10 से15 यात्रियों को बस में बैठने रोक दिया था। दुघर्टनाग्रस्त बस के ओवर लोड होने की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 30 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.