Since: 23-09-2009
रायगढ़। ससुर की हत्या का आरोपित दामाद को धर्मजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को पत्रकारवार्ता में धरमजयगढ़ में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त को शराब के नशे में आरोपित दुर्गापुर कालोनी निवासी दीपक बैरागी दोस्त रोहित यादव के साथ अपने ससुराल धरमजयगढ़ नीचेपारा कार्तिक राम सारथी के घर गया। जहां रोहित यादव गाली गलौज कर रहा था। जिसे आरोपित का ससुर गाली गलौज करने से मना किया। तब आरोपित दीपक बैरागी ने अपने ससुर के गला को पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया।
28 अगस्त को सुबह अचानक कार्तिक राम का पेट फूल गया। वहीं पेशाब बंद हो जाने से तबियत बिगड़ने लगी। तभी कार्तिक राम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां मृतक को खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। जहां चिकित्सक द्वारा मृतक के शरीर में अंदरूनी चोट होना बताया गया। मर्ग इंटिमेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया। वहीं आरोपित अपने पैतृक घर में छिपा हुआ था। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेज दिया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |