Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सरपंच ने युवक को जड़ा थप्पड़ वीडियो हुआ वायरल
bijapur, Sarpanch slaps, young man, video goes viral

बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गोल्लागुड़ा में घटित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राम गोल्लागुड़ा के एक गली में सड़क नहीं बनने पर एक ग्रामीण ने गांव के सरपंच एवं कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पामभोई से सवाल करना उस युवक को भारी पड़ गया। सरपंच रमेश ने युवक को गाली गलौच करते हुए सरेआम दो से तीन थप्पड़ जड़ दिए।

 

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राजनीति भी जमकर हो रहा है। भाजपा के स्थानीय आईटी सेल पदाधिकारियों ने वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है। वहीं पीड़ित युवक को न्याय दिलाने समाज खड़ा हो गया है। करीब दो माह पहले भी इस तरह एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांग्रेस के एक नेता मुफ्त में खाद नहीं मिलने पर लैम्प्स प्रबंधक को खुलेआम गाली-गलौच और धमकी देते नजर आए थे।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपालपट्टनम के गोल्लागुड़ा का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पामभोई गांव के सरपंच भी हैं। नागेश नाम के युवक से पहले तो उनकी बहस होती है, फिर थोड़ी देर बाद वे हाथापाई पर उतर आते हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि 15 साल से सरपंच रमेश से गली सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण गुस्साए हैं। इसी मसले को लेकर जब सवाल किया गया तो रमेश आपा खो बैठे और तैश में आकर गाली-गलौच के साथ हाथापाई पर उतर आए। वहीं हाथापाई की बात को स्वीकारते हुए सरपंच पामभोई का कहना है कि युवक ने उसे ऐसा करने उकसाया था। उन्होंने कहा कि गाली-गलौच की शुरुआत उसने की, जिससे उन्हें गुस्सा आया और वे खुद को रोक नहीं पाए।

 

 

इस घटना के दो दिन बीतने के बाद भी इस मामले की शिकायत थाने में नहीं गई है, लेकिन वायरल वीडियो से मरार समाज में रोष है। मरार समाज के अध्यक्ष अप्पराव लम्बाड़ी ने घटना को गम्भीर बताते हुए समाज की तरफ से ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है।

MadhyaBharat 1 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.