Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लाड़ली बहना योजना कोई कर्मकांड नहीं सामाजिक क्रांति हैः शिवराज
sidhi, Ladli Behna Yojana, Shivraj

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राखी कच्चे धागों का नहीं स्नेह और आत्मीयता का बंधन है। मेरे जीवन का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और विकास करना है। बहनों का जीवन बदल गया तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना से हर महीने बहनों को एक हजार रुपये दिये जा रहें हैं। योजना ने बहनों का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह कोई कर्मकांड नहीं सामाजिक क्रांति है। योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाएगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को सीधी जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज तथा रामपुर नैकिन में 100 बिस्तर के अस्पताल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कुल 156 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सेमरिया में नगर परिषद बनाने, हनुमानगढ़ उप तहसील को तहसील बनाने तथा गिजवार में सीएम राईज स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पटपरा क्षेत्र के 35 गाँवों में सिंचाई सुविधा के लिए लिफ्ट एरिगेशन स्कीम लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोक सेवा केन्द्रों में अब 40 रुपये के स्थान पर 20 रुपये की फीस लगेगी। मिनी आँगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 7250 रुपये तथा आँगनवाड़ी सहायिका का मानदेय 5750 रुपये से बढ़ाकर 6500 रुपये कर दिया गया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूँ। लाड़ली बहना योजना से 10 सितम्बर को ग्वालियर से एक हजार रुपये दिये जा रहे हैं। अक्टूबर माह से हर महीने बहनों को 1250 रुपये मिलेंगे। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जायेगा। गाँव-गाँव में लाड़ली बहना सेना बना दी गई है। बहनों की यह सेना शासन की योजनाओं को लागू कराने में सहयोग करेगी। स्व-सहायता समूह की बहनों की आमदनी हर महीने 10 हजार तक करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरिट में आने वाले बच्चों को स्कूटी दी गई है और उन्हें साइकिल, छात्रवृत्ति और कम्प्यूटर के लिए 25 हजार रुपये दिये गये हैं। गरीब परिवार के सभी वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश लेने पर उनकी फीस सरकार भरेगी। सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे दिये जाएंगे। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से पक्के आवास दिये जाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि जिन गरीब परिवारों के 31 अगस्त तक जो बिजली के अधिक राशि के बिल आये हैं उन्हें सरकार भरेगी। इसके लिए आठ हजार करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं। जनता के सहयोग से सीधी जिले और प्रदेश का विकास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। लाड़ली बहना सेना ने विशाल राखी से मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया और कन्या-पूजन करके बेटियों का सम्मान किया और बहनों पर पुष्प-वर्षा की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का परम्परागत शैला नृत्य तथा गुदुम बाजे से स्वागत किया गया।

 

 

 

जनदर्शन

मुख्यमंत्री चौहान के सीधी आगमन पर सीधी वासियों ने उत्साहवर्धक नारों, ढोल-ढमाकों और नृत्य के माध्यम से प्रसन्नता और उल्लास प्रकट कर स्वागत किया। जनदर्शन में भारत माता की जय तथा वंदे-मातरम की घोष के साथ मुख्यमंत्री पर निरंतर पुष्प-वर्षा होती रही और मुख्यमंत्री का विकास पर्व रथ अपार जन-समुदाय के साथ आगे बढ़ता रहा। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट के पास अम्बेडकर चौराहा स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जनदर्शन का शुभारंभ किया। उन्होंने फूलमती माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जनदर्शन के दौरान लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहना सेना, युवाओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों एवं समुदायों के लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-वर्षा तथा मालाओं से स्वागत किया।

 

 

 

मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने सीधी में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल ग्राम नौढ़िया में भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन सीधी जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात का दिन है। आज सीधी को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है। इससे सीधी जिले के साथ-साथ आसपास के पूरे क्षेत्र को उपचार की उच्च-स्तरीय सुविधा मिलेगी। आज बहुत पुरानी मांग पूरी होने से सही मायनों में सीधी के साथ न्याय हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल पांच मेडिकल कॉलेज थे। सीधी जिले में इस कॉलेज की स्थापना से प्रदेश के छात्रों के लिए हर वर्ष अतिरिक्त 100 एमबीबीएस सीटें प्राप्त हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने 24 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपए लागत के 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल रामपुर नैकिन का शिलान्यास भी किया।

 

 

 

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों को किया रवाना

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिले के हितग्राहियों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों से सही समय में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य तथा युवा हितग्राहियों को स्व-रोजगार प्रदाय करने के लिए मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना संचालित की जा रही है। योजना से जिले के 18 युवा लाभान्वित हुए हैं।

MadhyaBharat 2 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.