Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटगांव में तालाब में डूबने से एक वृद्ध महिला राजबति आंचला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के बाद मामला दर्ज कर कर रही है।
मृतका महिला राजबति आंचला का पुत्र किसनु राम ने बताया कि गुरुवार रात बहुत तेज बारिश हो रही थी और उसके भाई की पत्नी को प्रसव के लिए कोयलीबेड़ा अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान सास राजबति आंचला की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |