Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जहां शिवराज ने लिया था राजराजेश्वर से आशीर्वाद शुक्रवार को यहां आएंगे कमलनाथ
ashoknagar,  Shivraj blessings,

अशोकनगर। जिले के जिस स्थान से आशीर्वाद लेकर शिवराज सिंह चौहान साल 2020 में कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट कर मुख्यमंत्री बने, अब उसी स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी रितेश जैन ने बुधवार को बताया कि अगले शुक्रवार को कमलनाथ अशोकनगर आ रहे हैं। वे यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।

 

दरअसल, अशोकनगर के बारे में एक किवदंती है कि जो मुख्यमंत्री यहां आता है, वह मुख्यमंत्री पद से हट जाता है, जिसके अनेक उदाहरण हैं। तथ्य यह भी है कि जो मुख्यमंत्री की संभावना से अशोकनगर आता है, वह मुख्यमंत्री बन जाता है। तीन वर्ष पूर्व 2020 में शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर यहां आये हुए थे, तत्कालीन कमलनाथ सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायक द्वारा यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जा रही प्रताडऩा के विरोध में वे अशोकनगर में एक जन आक्रोश सभा को संबोधित करने आये हुए थे और इसके बाद कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट कर वे तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। पर उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कभी अशोकनगर और अपने कार्यकर्ताओं के तरफ मुंह तक नहीं किया। जिसका परिणाम रहा कि जिस तरह तीन वर्ष पूर्व जिस जन आक्रोश सभा को संबोधित करने शिवराज सिंह चौहान यहां आये, अब उसी तरह चुनाव की बेला में एक जन आक्रोश सभा को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह यहां आ रहे हैं।

 

 

यह तथ्य भी गौरतलब है कि वर्ष 2005 में जब पहली बार शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने, वह भी अशोकनगर आने के बाद ही बने, वह 2005 में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम के तहत यहां आये हुए थे और यहां से जाने के बाद तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, पर अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कभी यहां नहीं आये।

 

 

राजराजेश्वर और हजारेश्वर महादेव से लेते हैं आशाीर्वाद

अशोकनगर में प्रसिद्ध राजराजेश्वर महादेव का मंदिर है, जहां माता पार्वती भगवान महादेव के साथ राजसिंहासन पर विराजमान हैं, जिन्हें यहां के राजा के रूप में लोग मान्यता देते हैं। इसी मंदिर के निकट हजारेश्वर महादेव का मंदिर है। तीन वर्ष पूर्व जब शिवराज सिंह चौहान यहां पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में आए और राजराजेश्वर मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया था और हजारेश्वर मंदिर में अभिषेक किया था। तत्पश्चात ही वह मुख्यमंत्री बन गए थे।इसी प्रकार अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां राजराजेश्वर से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं और हजारेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे।

MadhyaBharat 13 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.