Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जब तक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक दबाव नहीं बनेगाः केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
indore,  Pakistan is isolated, Union Minister VK Singh

इंदौर। केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म वाले आते रहेंगे, क्रिकेट खेलने आते रहेंगे, सोचेंगे कि सबकुछ ठीक है। सब चंगा है। कोई दिक्कत नहीं है। अगर पाकिस्तान पर दबाव डालना है तो उसको अलग-थलग करना पड़ेगा। उनको पता चलना चाहिए कि आप नॉर्मल चीजों के अंदर हमसे रिश्ता तब तक नहीं रख सकते जब तक कि आप खुद नॉर्मल नहीं हो जाते।

 

 

 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने यह बात गत दिवस अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब का जवाब देते हुए कही। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री सिंह भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए मप्र के प्रवास पर आए थे। गुरुवार को उन्होंने इंदौर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो खुद की जनता की फिक्र छोड़कर दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाने पर जोर देता है। जम्मू-कश्मीर में छुट-पुट आतंकी घटनाएं लगातार होती रहती हैं लेकिन बुधवार को हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है। भारतीय सेना और सरकार हमला करने वाले हर आतंकी को नेस्तनाबूद करेगी और एक मिसाल पेश करेगी।

 

 

जनरल वीके सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान तो भीखमंगा देश हो गया है। उसको तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। जिस जमीन की बात की जा रही है, वह तो बहुत पहले ही चीन के कब्जे में जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित लौटेंगे। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। कांग्रेस ने कभी शहीदों के लिए एक कैंडल मार्च तक नहीं निकाला और उसके नेता हमसे सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव की तरफ जा रहा है। यहां सरकार ने गरीबों एवं दलितों, महिलाओं, जन जातियों के उत्थान की योजनाओं के कारण डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

 

 

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि जो निवेश आज संपूर्ण विश्व में किया जा रहा है, उसकी शुरुआत गुजरात से हुई थी। बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री ने केंद्र में कई संरचनात्मक विकास एवम सामाजिक विकास को बढ़ाया है। केंद्र की योजना को बेहतर रूप से मध्य प्रदेश में लागू किया जाता रहा है। राज्य सरकार द्वारा 80 लाख किसानों को 12 हजार रुपए सालाना की मदद दी जा रही है। मध्य प्रदेश में गेहूं का उत्पादन सबसे ज्यादा हो रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को सबसे ज्यादा बेहतर रूप से मध्य प्रदेश में लागू किया गया है, मध्य प्रदेश में सड़क प्रगति अन्य प्रदेश से बेहतर रूप से संचालित है।

 

 

 

उज्जैन पहुंचकर किए भगवान महाकाल के दर्शन

 

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री वीके सिंह गुरुवार शाम को उज्जैन पहुंचे और यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ इंदौर सांसद शंकर लालवानी उपस्थित थे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से केन्द्रीय मंत्री सिंह एवं सांसद लालवानी का श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र, उत्तरीय वस्त्र व प्रसाद भेट कर सम्मान किया गया।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.