Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
रायगढ़ : महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त
Raigarh, No-confidence motion ,mayor defeated

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम में एक कांग्रेसी पार्षद और एमआईसी सदस्य की नाराज़गी ज़ाहिर होते ही भाजपा ने महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का बिगुल फूंक दिया। बैठक में चर्चा की गई और कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को विधिवत पत्र भी सौंपा गया। जहां कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए 15 सितंबर को नगर निगम में सम्मेलन की तिथि तय कर दी। शुक्रवार को भाजपा के पास संख्याबल कम होने व अविश्वास प्रस्ताव का कोरम पूरा न करने की स्थिति में स्वत: ही गिर गया।

उल्लेखनीय है कि संख्याबल के आधार पर यह प्रस्ताव विफलता के द्वार पर पहले ही खड़ा था, लेकिन भाजपा द्वारा कोरम पूरा करने कुछ कांग्रेस पार्षदों के समर्थन की बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई थी। जहां तय समय और तिथि के अनुसार 15 सितंबर को भाजपा को अपने प्रस्ताव पर 11 बजे से 11:15 तक चर्चा करनी थी लेकिन 15 कांग्रेसी पार्षद का दल तो पहले ही महापौर और सभापति के साथ रायपुर रवाना हो चुका था। इसके अलावा अन्य कोई कांग्रेसी पार्षद भी भाजपा के इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने नहीं पहुंचा। यहां तक कि भाजपा के 18 पार्षद पहुंचे और बाकी तीन पार्षद नहीं पहुंचे, जिससे महापौर के विरुद्ध लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा ना होने की स्थिति में स्वतः ही ध्वस्त हो गया। उल्टा कांग्रेस ने भाजपा खेमे से वार्ड नं 34 की पार्षद पुष्पा निरंजन साहू को अपने खेमे में शामिल कर लिया।

इस संबंध में महापौर जानकी काटजू ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हमने पहले ही कहा था कि संगठन में थोड़े बहुत मन मुटाव होते ही रहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी के कोई भी पार्षद पार्टी के विरुद्ध नहीं जायेंगे। संगठन में पहले भी एकता थी और आज भी यह एकता बरकरार है। साथ ही मैं सहयोग करने के लिए अपने संगठन के सभी पार्षदों का धन्यवाद देना चाहूंगी।

भाजपा की महिला पार्षद पुष्पा निरंजन साहू हुई कांग्रेस में शामिल:-एक तरफ भाजपा महापौर जानकी काटजू को पद से हटाने अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने की तैयारियों में जुटी हुई थी तो वहीं इसके उलट कांग्रेस ने भाजपा की ही वार्ड नं 34 की महिला पार्षद पुष्पा निरंजन साहू को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को ही कांग्रेस दलों के साथ भाजपा पार्षद भी रायपुर पहुंची हुई थी। विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू और सभापति जयंत ठेठवार की उपस्थिति में रायपुर पहुंचे 11 पार्षदों की मुख्यमंत्री से मुलाकात तय थी इसी दौरान विधायक ने भाजपा पार्षद पुष्पा निरंजन साहू को कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश भी कराया।

इस संबंध में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने बताया कि महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर हमारे 16 पार्षदों ने हस्ताक्षरित आवेदन कलेक्टर को सौंपा गया था। आज हमारे 18 पार्षद उपस्थित रहे। दो पार्षद स्वास्थ्यगत कारणों से शामिल नहीं हो सके। शहर में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर हमने जो आरोप नगर निगम पर लगाए थे उस पर चर्चा करने महापौर को सदन में उपस्थित होकर अपनी ताकत दिखाना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.