Since: 23-09-2009
इंदौर। इंदौर जिले में विगत दो दिन से हो रही अति वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर जिले में सोमवार, 18 सितम्बर को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए रहेगा। सभी शिक्षक विद्यालयीन समय पर उपस्थित रहेंगे।
दरअसल, मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। जिसके कारण सोमवार, 18 सितम्बर को इंदौर जिले के समस्त आँगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।
बुधौलिया ने बताया कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुरक्षित रहते हुए अपना कार्य कर सकती हैं। केन्द्र पर बच्चे नहीं आएंगे। उन्होंने जिले के सभी परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देशों का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |