Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने हमर क्लीनिक और ओपन जिम का किया लोकार्पण
raipur, Deputy Chief Minister ,TS Singhdev

रायपुर/सरगुजा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आज मंगलवार को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निगम क्षेत्र के नमनाकलां वार्ड में हमर क्लीनिक का लोकार्पण किया। उन्होेंने इस मौके पर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के उद्यान में ओपन जिम का भी लोकार्पण किया।

 

 

 

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खुले क्षेत्र में हरियाली का विकास होते देख प्रसन्नता हो रही है। इस उद्यान को इस प्रकार से विकसित किया गया है, ताकि लोग इस उद्यान को देख इसी प्रकार के नए उद्यान के निर्माण के लिये प्रेरित हो सके। श्री सिंहदेव ने नगरवासियों से कहा कि उद्यान के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि हमर क्लीनिक के विस्तारित भवन के एक हिस्से में होम्योपैथी और एक हिस्से में एलोपैथिक पद्धति से इलाज होगा। इस क्लीनिक में दोनों पद्धतियों से इलाज के लिए चिकित्सक सहित 8 स्टॉफ की नियुक्ति हुई है। ऐलोपैथिक पद्वति से इलाज प्राप्त करने वाले मरीजों के लिए 40 प्रकार की जांच इस क्लीनिक में होगी। साथ ही 100 से अधिक प्रकार की दवाइयां भी मुफ्त दी जाएगी।

 

 

 

इस दौरान औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य तथा नगरवासी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.