Since: 23-09-2009
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले आश्वासन के बाद मंडी व्यापारियों ने बुधवार देर रात अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
दरअसल, मंडी शुल्क 1.20 फीसदी करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के बैनर तले प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा व्यापारी हड़ताल पर थे। मंडियों में किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा रहा था।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने मंडी शुल्क और लीज डीड 2005 वाली शर्त मान्य आदेश अतिशीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |