Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं के जीवन में आएगा बड़ा बदलावः शिवराज
bhopal, Nari Shakti Vandan Act, Shivraj

भोपाल। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हुआ। इसके पक्ष में 454 सांसदों ने मतदान किया, जबकि दो सांसदों ने इसके खिलाफ वोट डाले। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नारी शक्ति अधिनियम पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान बुधवार देर शाम इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित हो गया है। अब विधानसभा तथा लोकसभा की 33% सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ पाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन।

 

 

 

उन्होंने कहा कि अब शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू की जाएगी। इस योजना में नागरिक अपने प्लाट पर राज्य शासन की सहायता से मकान बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि बहनों और अन्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना मात्र पैसा देने की योजना नहीं है, यह महिलाओं के मान-सम्मान की योजना है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के सभी नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं।

 

 

जनसभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम अब किसी भी महिला की आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे। हम सरकार नहीं चलाते हैं बल्कि परिवार की तरह हैं, मैं सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं। भाई हूं, मामा हूं। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी है। हमने पैसा नहीं मान-सम्मान दिया है। मेरा वचन है कि लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर शनै:-शनै: तीन हजार रुपये कर दी जाएगी। पहले यह राशि प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलती थी, अब 1250 रुपये मिलेगी। उन्होंने कहा कि बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये प्रति माह करना मेरा सपना एवं संकल्प है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा बालिकाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिभावान बालिकाओं को लैपटॉप और स्कूटी दे रही है। साथ ही उनके कॉलेज की फीस भी भर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इसके भी सार्थक और बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश की अवैध कॉलोनी को वैध किया जा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने यहां भंवरकुंआ क्षेत्र में स्थित पिपलियाराव गुरुद्वारा पहुँच कर मत्था टेका, महू नाका पर पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ और राजवाड़ा पर मां देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शहर में रोड शो भी किया। उन्होंने बियाबानी मंदिर पर पूजन अर्चन भी किया।

 

 

 

खजराना गणेश मंदिर पहुंचे, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री चौहान देर शाम को खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिये भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की।

MadhyaBharat 21 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.