Since: 23-09-2009
इंदौर। प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर 22 सितम्बर को "नो कार डे" मनाया जाता है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील पर आज (शुक्रवार को) इंदौर शहर में भी नो कार डे मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी साईकिल व अन्य पब्लिक वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे "नो कार डे" अभियान के तहत चार पहिया वाहन के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों यथा- साईकिल/अन्य दो पहिया वाहन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट इत्यादि का उपयोग करें। साथ ही अपने अधिनस्थ समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विभाग से जुड़ी समस्त संस्थाओं के कर्मियों को चार पहिया वाहन के स्थान पर साईकिल/अन्य दो पहिया वाहनों तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |