Since: 23-09-2009
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी की टीम थाना जंगला एवं नैमेड के सीमावर्ती ग्राम केका, दूरधा, मोसला की ओर निकली थी। वापसी के दौरान शुक्रवार दोपहर एक बजे के आस-पास दूरधा के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के विस्फोट से आरक्षक सन्नू हेमला घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जवान की हालत सामान्य बताई जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |