Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकुंभ में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस ट्रक से टकराई
khargon,Bus of BJP workers , collides with truck

खरगोन। भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा एवं कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लेने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस रविवार देर रात सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना के दौरान बस में भाजपा के 40 कार्यकर्ता सवार थे। जिसमें से 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। इन घायलों में से एक को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बस में सवार कार्यकर्ताओं ने बताया कि घायल रायसागर, खापर, जामली और रूपगढ़ के निवासी हैं। रात को वे सब बस में सवार होकर भोपाल के लिए निकले थे। देर रात करीब 12:30 बजे कसरावद के पास स्थित ग्राम शारदा में यह घटना हुई। घटना के दौरान बस सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी सी। दुर्घटना में तीन कार्यकर्ताओं के पैर और सिर पर गंभीर चोट आई है। बाकी सभी को मामूली चोटें हैं। घटना की सूचना मिलते ही रात को कसरावद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को बस से निकलकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।

 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी आर.सी. शर्मा ने बताया कि हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं। अधिकांश को हल्की छोटे लगी है। ग्राम मोहन निवासी पंढरी पिता गजराज 35 वर्ष को पैर में गंभीर चोट आने पर इंदौर रेफर किया गया है। खापर जामली निवासी 22 वर्षीय इशीराम पिता रेवलसिंह और पिपरीपाल निवासी 21 वर्षीय केदार पिता सजन को पैर में चोट आई है। इनका उपचार जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।

MadhyaBharat 25 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.