Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ
indore,Union Minister , exhibition of Smart City Conclave

इंदौर। केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक और शहरी और आवास मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव कुणाल कुमार भी मौजूद थे।

 

राष्ट्रीय स्तर की इस कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी में देश की चयनित स्मार्ट सिटी द्वारा अपने-अपने शहरों में किये गये नवाचारों को प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया गया है। इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा भी अपने कार्यों का प्रदर्शन बेहद आकर्षक तरीके से किया गया है। प्रारंभ में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर का स्वागत किया।

इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के तहत बुधवार, 27 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार अतिथियों का आगमन होगा। इसमें देश के स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, महापौर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्मार्ट सिटी के अलावा अन्य शहरों के भी महापौर, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी भाग लेंगे। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सभी स्मार्ट शहरों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा किये गये नवाचारों को प्रदर्शित किया गया है। इंदौर आने वाले अतिथियों को इंदौर के नवाचार दिखाये जा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार, 27 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही हैं।

MadhyaBharat 26 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.