Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बुरहानपुर में राणा मार्बल समेत पांच ठिकानों पर छापा
burhanpur, Income Tax ,Rana Marble

बुरहानपुर। दिल्ली से आई आयकर विभाग और सेंट्रल सीजीएसटी की टीमों ने बुरहानपुर में शुक्रवार सुबह एक साथ पांच ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम लालबाग रोड स्थित राणा मार्बल पर जांच करने पहुंची। इस दौरान सेंट्रल सीजीएसटी की टीम भी मौजूद है। इसके अलावा शहर में चार अन्य संस्थाओं पर दबिश दी गई है। फिलहाल कार्यवाही जारी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी से इनकार किया है।

 

 

राणा मार्बल के संचालक जुगल किशोर चांडक हैं। उनकी दुकान लालबाग रोड पर स्थित है, जबकि संचालक का घर लालबाग रोड पर ताप्ती हॉस्पिटल के पास है। सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम संचालक के घर पहुंची और यहां से उन्हें अपने साथ लेकर दुकान आई। इसके बाद टीम ने सर्वे की कार्यवाही शुरू की, जबकि एक टीम घर पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राणा मार्बल का स्थानीय स्तर पर रजिस्ट्रेशन नहीं है। संस्थान का रजिस्ट्रेशन दिल्ली से है, इसलिए टीम दिल्ली से आई है। अधिकारी अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

 

 

इसके अलावा अलग-अलग टीमें मेक्रो विजन एकेडमी के संचालक शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे, इंजीनियर प्रवीण चौकसे, सीए प्रशांत श्रॉफ और कारोबारी मनोहर कामरानी के ठिकानों पर भी सर्चिंग कर रही हैं। आयकर विभाग के साथ सेंट्रल जीएसटी की टीम भी इसमें शामिल है।

MadhyaBharat 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.