Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो छत्तीसगढ़ में कराई जाएगी जातीय जनगणना : प्रियंका वाड्रा
kanker, Congress government , Priyanka Vadra

कांकेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा में वादा किया कि अगर अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो बिहार की तरह यहां पर भी जातीय जनगणना कराई जाएगी। भूपेश सरकार में बस्तर प्रमुख पर्यटन स्थल, अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है। सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही है।

कांकेर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी 1972 में बस्तर आई थी, तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा था कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का विकास करना है, आज भूपेश सरकार यह कार्य कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए काम किया है। भूपेश सरकार ने पेसा कानून लागू कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। प्रियंका ने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो बिहार की तरह यहां पर जातीय जनगणना कराई जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंदजी के नाम से आज प्रदेश में विद्यालय और महाविद्यालय खोले गए। बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है। सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही है। बस्तर आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है, बहुत लोगों को रोजगार मिल रहा है, 60 से अधिक वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज की व्यवस्था लागू की। तब यह मंशा थी कि लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाए। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है। आप सबकी जिम्मेदारियां बहुत बड़ी है।

 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहां के लोगों को निकालने का काम किया है, वहीं यहां किसान मजबूत हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया, 15 साल तक डॉ. रमन को मौका मिला लेकिन उन्होंने आदिवासियों की जमीन छीनने के अलावा कोई काम नहीं किया। न्याय के रास्ते पर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है, छत्तीसगढ की संस्कृति को बचाने का काम कांग्रेस कर रही है। हमने देवगुड़ी को सहेजने का काम किया। उन्होंने एक बार फिर से नगरनार स्टील प्लांट के विषय पर जोर देते हुए कहा कि स्टील प्लांट को हम बिकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा के साथ पुलिस पदोन्नति का अनुपात 40 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

 

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव न कहा कि मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत लोगों का 25 लाख रुपये तक का इलाज हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 14 मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्वस्थ सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इसके अलावा जनसभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री रविंद्र चौबे व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सबंधित किया।

MadhyaBharat 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.