Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सीएचएल हास्पिटल के आईसीयू में लगी भीषण आग
indore, massive fire, CHL Hospital

इंदौर। शहर के एलआइजी चौराहे के पास केयर सीएचएल हास्पिटल में बुधवार रात भीषण आग लग गई। अस्पताल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आईसीयू में रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगने के भी धुंआ भर गया। वार्ड में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल आने लगी। इससे मरीज और स्वजन घबरा गए और अफरा तफरी मच गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया गया है।

जानकारी अनुसार घटना बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे हुई। अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लगने से वहां पर भर्ती मरीज और उनके स्वजन घबरा गए। धुएं से वहां सुरक्षाकर्मी भी प्रभावित हुए। लोग जोर-जोर से खांस रहे थे। घटना के समय उस वार्ड में पांच और पहली मंजिल पर 35 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। हालांकि इससे पहले ही हालात नियंत्रण में आ गए थे। हालत को नियंत्रण में आने करीब आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। स्वजन से मिलने आए द्वारकापुरी निवासी अशोक खटवासे ने वार्ड का कांच हाथ से तोड़ा, जिसमें उनके हाथ में चोट आई।

अस्पताल के चीफ आपरेटिंग आफिसर धनंजय कुमार ने बताया कि घटना के समय आइसीयू में पांच मरीज थे। उनको समय रहते शिफ्ट कर दिया गया था। रात 11.30 बजे सीएमएचओ बीएस सैत्या भी पहुंचे। मरीजों ने कहा- धुएं से दम घुटने लगा थावार्ड में धुआं फैल गया था। इससे दम घुटने लगा था। सभी मरीज सुरक्षित हैं। एक गंभीर मरीज को स्वजन को दूसरे अस्पताल में ले गए।

सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोई भी मरीज हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी। शहर के सभी अस्पतालों में फायर सुरक्षा मापदंडों का पालन करवाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

MadhyaBharat 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.