Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसएसटी टीम चैकिंग के दौरान बोलेरो वाहन से बरामद किए दो लाख रुपये
umaria, Two lakh rupees, SST team checking

उमरिया। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रविवार को उमिरया जिले में चैकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने एक बोलेरो वाहन से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। टीम ने उक्त राशि को जब्त कर जिला कोषालय में जमा कर दिया गया है। टीम ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, जिले के घोघरी नाके पर रविवार को वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान एसएसटी की जांच टीम ने उमरिया की ओर से शहपुरा जा रही एक बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें दो लाख रुपये नगदी मिले। जब इस संबंध में चालक से पूछताछ की गई तो वह इसका ब्यौरा नहीं दे पाया। इसके बाद टीम ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया।

 

 

 

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम तेजेंद्र पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पोस्ट बताया है। आरोपित के कब्जे से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

MadhyaBharat 15 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.