Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनने पर जाति जनगणना की जाएगी
kondagaon, Bhupesh Baghel ,caste census

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले चरण के चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान शुक्रवार को कोण्डागांव के चौपाटी मैदान पहुंचे जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया और विधानसभा कोण्डागांव से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन मरकाम एवं केशकाल विधानसभा के उम्मीदवार संतराम नेताम का नामांकन पत्र भी दाखिल करवाया। चौपाटी में एकत्रित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम नवरात्रि की बधाई दी और मां दंतेश्वरी के जयकारे लगाते हुए कहा, कांग्रेस के पांच साल की उपलब्धि के बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है, किसान के लिए और सभी वर्ग के लिए सरकार ने काम किया है।

भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि देश के चुनावी सभाओं में गृहमंत्री अमित शाह बोल रहे हैं उल्टा लटका देंगे, उल्टा लटकना है तो रमन सिंह को लटका दो, शिक्षा मंत्री बस्तर में जो 300 स्कूल बंद कर दिए थे, उन्हें उल्टा लटका दो। भूपेश बघेल ने कहा, राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कोण्डागांव में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट खुला है। आचार संहिता के कारण हमारे हाथ बंधे हैं, किसानों के खाते में पैसा नहीं डाल पा रहे हैं। कोंडागांव के जिला में पड़ोसी राज्य से भी लोग इलाज करने आ रहे हैं। हमने संस्कृति को बचाने का काम किया. भाजपा ने राम नाम जपना ,पराया माल अपना का काम किया। हमारी सरकार ने 2 रुपये में गोबर खरीदने का काम किया। इसके अलावा कोदो-कुटकी भी खरीदी गई।

 

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनने पर जाति जनगणना की जाएगी, 20 क्विंटल धान की खरीद समर्थन मूल्य पर होगी ।राहुल गांधी हमारे साथ हैं. रमन ने 2 साल का बोनस जो नहीं दिया है, वह भी अनुमति मिलने पर हम देंगे। भूपेश बघेल ने आगे कहा, मोदी जी बस्तर में नगरनार को अडानी को देने वाले हैं, एक बार भी नहीं कहा कि, बस्तर के लिए क्या करूंगा। गृह मंत्री आकर उल्टा लटकने की बात कहते हैं। बस्तर में भाजपा जीती तो सब कुछ अडानी को बेच देगी। कोण्डागांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ को बेचने चाहते है तो ये आप को तय करना है।आदिवासियों को पहले नक्सलियों के नाम से डराया, अब ज़ईडी और आईटी से भाजपा डरा रही। मुख्यमंत्री के संबोधन के पश्चात नगर में एक विशाल रैली निकाली गई।

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.