Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मैहर में नेशनल हाइवे 39 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार तीन लाेगों की मौत
satna, Car rammed, three people died.

सतना। मैहर के नादन देहात थाना इलाके के बरहिया के पास नेशनल हाइवे 39 पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

थाना प्रभारी संजय दुबे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 9930 में सवार तीन लोग रीवा से जबलपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10.45 बजे बेला-कटनी हाइवे पर नादन देहात थाना इलाके के बरहिया के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 4316 में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुचीं और कार में फंसे लोगों को निकालकर सिविल अस्पताल मैहर पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनो मृतक जबलपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। कार जबलपुर के किसी कपिल चौरसिया के नाम दर्ज है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

MadhyaBharat 26 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.