Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस की सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनेगी और सभी के हित में काम करेंगी: कमलनाथ
damoh, Congress government ,Kamal Nath

भोपाल/ दमोह। कांग्रेस की दमोह में शनिवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी वचनपत्र की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हम महिलाओं को 1500 रूपये महीने देने का काम करेंगे, किसानों को पांच हार्स पॉवर तक फ्री बिजली देने और कर्ज माफ़ करने का काम करेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कांग्रेस की सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनेगी और आप सभी के हित के लिए काम करेगी। 17 तारीख़ को आप ज़ब वोट देने जाएं तो कांग्रेस के वचनपत्र को ध्यान में रखे। बुंदेलखंड पैकेज की बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब राहुल गांधी ने बुंदेलखंड में आकर 7200 हजार करोड़ का बुंदेलखंड पैकेज देने का काम किया था। लेकिन मध्य प्रदेश की 18 साल की भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज का लाभ आप लोगों तक नहीं पहुंचने दिया।

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है, आज प्रदेश में कृषि व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.