Since: 23-09-2009
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थानांतर्गत सोमवार शाम ग्राम सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच बने मांड नदी पुल से अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर नदी में गिर गया। जिसके बाद से राहगीरों में अफरातफरी मच गई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाल लिया गया है। चालक गंभीर रूप से घायल है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि चालक के साथ में खलासी भी ट्रेलर में फंसा होगा। मौक़े पर 112 की टीम पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |