Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
संभागीय बैठक निरस्त कर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने बागियों से की वन-टू-वन चर्चा
indore,  divisional meeting, Union Home Minister Shah

इंदौर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को इंदौर में संभागीय बैठकों को निरस्त कर पार्टी के बागियों से वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बागियों को मनाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर पहुंचकर ग्वालियर-चंबल संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली और यहां भी बागियों से वन-टू-वन चर्चा की।

दरअसल, इंदौर संभाग में भाजपा के बागियों ने आधा दर्जन सीटों पर नामाकंन दाखिल कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उनसे मिलकर नाराजगी दूर करने की कवायद भी शुरू हो गई है। कुछ नाराज नेताओं को इंदौर भी बुलाया गया था। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में उनसे वन टू वन चर्चा की और नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा। धार जिले से राजीव यादव और रंजना बघेल से उनकी मुलाकात हुई है।

बुरहानपुर से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुके पूर्व सांसद नंद कुमार चौहान के बेटे हर्ष चौहान को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने बुरहानपुर में बड़ी रैली निकाली और नामांकन दाखिल किया। सभा में उन्होंने कहा कि या तो मैं जीतूंगा या वीरगति को प्राप्त हो जाऊंगा।

 

शाह दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में थोड़ी देर के लिए आए थे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने होटल रेडिसन में सबसे पहले ग्वालियर-चंबल में टिकट वितरण के बाद नाराजगी जाहिर कर बगावत करने वाले नेताओं से वन टू वन चर्चा कर डैमेज कन्ट्रोल करने का काम किया है। करीब डेढ़ घंटे गृहमंत्री शाह इन नाराज नेताओं से अलग-अलग बात करते हुए नजर आए। अमित शाह से मुलाकात के बाद यह नाराज नेता हंसते, मुस्कराते नजर आए।

बगावती तेवर दिखाने वाले नेता तलब

भाजपा कार्यालाय द्वारा जानकारी दी गई है कि अब इंदौर की संभागीय बैठक मंगलवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। यह बैठक केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव लेंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के नाराज नेताओं को तलब किया गया है। इनमें कुछ तो नामांकन भी दाखिल कर चुके है। अब उनसे यादव वन टू वन चर्चा करेंगे और नामांकन फार्म वापस लेने के लिए कहेंगे।

MadhyaBharat 31 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.