Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हत्या व आगजनी की वारदात में शामिल 02 नक्सली गिरफ्तार
bijapur,  Naxalites involved , murder and arson arrested

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कुटरू, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर के सयुंक्त बल के द्वारा नैमेड़ साप्ताहिक बाजार से एक नक्सली पोनड़वाया जनताना सरकार सदस्य सुखराम पिता सोमडू निवासी बरगापारा केतुलनार थाना कुटरू को साप्ताहिक बाजार नैमेड़ से गिरफ्तार किया गया। वहीं ग्राम केतुलनार से पोनड़वाया जनताना सरकार सदस्य फागु पोडिय़ामी पिता सन्नू निवासी बरगापारा केतुलनार थाना कुटरू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनो नक्सली हत्या एवं आगजनी की वारदात में शामिल रहे।

पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों नक्सली थाना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत 11 जनवरी 2022 को केतुलनार गढ़मिरीपारा निवासी ग्रामीण जगत सोढ़ी की हत्या करने एवं 04 फरवरी 2022 को हाइवा वाहन से गिट्टी परिवहन कर आकलंका कुटरू की ओर जा रहे वाहन को मंगापेंटा के पास रोककर आगजनी करने की घटना में शामिल थे।

गिरफ्तार नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। थाना कुटरू में कार्यवाही उपरान्त आज उन्हें मंगलवार को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

MadhyaBharat 31 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.