Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आदिवासियों के लिए पेसा कानून के नए नियम बनाने का काम करेगी कांग्रेस सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे
bhopal, Congress government, Mallikarjun Kharge

भोपाल/ डिंडोरी। अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आदिवासी भाइयों को मजदूर और गरीबों के लिए मनरेगा योजना लाए थे। केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार आज दोनों सरकारें गरीबों, मजदूरों और किसानों की ओर देखना भी नहीं चाह रही है। मोदी जी ने कहा था कि हम 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी करेंगे, लेकिन अभी तक किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हुई है। श्री खड़गे ने कहा कि मोदी जी झूठ के ऊपर झूठ बोलते हैं और दोष कांग्रेस को देते हैं। नरेंद्र मोदी जी ऐसे बोलते हैं कि जैसे उनके आने के बाद ही इस देश में स्कूल कॉलेज बने सड़के बनी और काम शुरू हुआ। यह बातें शनिवार को शाहपुर में अभा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मप्र में आदिवासियों के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं लेकिन हमने 48 टिकट देने का काम किया। कांग्रेस का उद्देश्य रहा है कि जो जहां पर अच्छा काम करें उसको प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कन्या विवाह के लिए 01 लाख 01 हजार रुपए की राशि देने का काम किया जाएगा, आदिवासी वर्ग के लिए पेसा कानून के नए नियम बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने आपके जीवन को सरल बनाने का काम किया और अगर आप चाहते हैं कि आपको फिर से सुख और समृद्धि मिले तो इसके लिए आपको अपने वोट का सही उपयोग करना होगा और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार को बनाना होगा।

 

 

संसद भवन उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि हम आदिवासियों को और दलितों को सम्मान देते हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया तो आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को उन्होंने नहीं बुलाया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वह एक आदिवासी महिला है। इन्होंने संसद भवन की बुनियाद डालते वक्त भी रामनाथ कोविंद जो समय राष्ट्रपति थे उनको नहीं बुलाया था, क्योंकि वह भी दलित समाज से आते हैं। यह दो उदाहरण बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के मुंह में तो राम है लेकिन आदिवासी और दलित समाज के लोगों के लिए बगल में छुरी भी रखे हुए हैं।

 

 

कांग्रेस सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश दिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डिंडोरी के सभी आदिवासी समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनने के बाद हम प्राथमिकता से आपके अधिकार देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति भ्रष्टाचार से पीड़ित है या इसका गवाह है। कांग्रेस की सरकार ने आज से 18 साल पहले पेसा कानून बनाने का काम किया था, पेसा कानून उद्देश्य था कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित रखा जाए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा कानून के लिए ऐसे नियम बनाए जिसका किसी को भी लाभ नहीं हुआ, बल्कि इस कानून में भी लगातार घोटाला भ्रष्टाचार हो रहा है। हमारी सरकार आने पर हम पेसा कानून के नए नियम बनाने का काम करेंगे और आपको आपका अधिकार देंगे। कमलनाथ ने कहा कि ज़ब हमारी 15 महीने की सरकार थी तब हमने विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी देने का काम किया था, हमने ग्राम बर्तन बैंक योजना शुरू की थी, बैकलॉग भर्ती करने का काम शुरू किया था, किसानों का कर्ज माफ किया था और डिंडोरी जिले में ही 17 हजार किसानों का कर्जा माफ़ करने का काम किया था। युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यह रास नहीं आया और उन्होंने जनता को धोखा देकर हमारी सरकार गिराने का काम किया।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.