Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चाचौडा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता मीणा पर एफआईआर दर्ज
guna, FIR registered ,Mamta Meena

गुना। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले गुना जिले की चाचौडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ममता मीणा की मुश्किल बढ़ गई है। ममता मीणा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज हुआ है। इन सभी के ऊपर मारपीट और अपहरण का आरोप लगा है।

 

जानकारी अनुसार लखनवास गांव के रहने वाले पहलवान मीणा (27 वर्ष) ने ममता मीणा और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शनिवार देर रात तीन बजे मधुसूदनगढ़ से बीनागंज लौट रहे थे। उसी समय ताखेड़ी गांव के पास ममता मीणा के पति रघुवीर मीणा, बेटे आकाश मीणा, देवर, भतीजे और अन्य लोगों ने रोक कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। उनके साथी सुरेन्द्र मीणा को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। उनका तब से कोई पता नही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ममता मीणा उनके पति और बेटे समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है।

 

गौरतलब है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज ममता मीणा ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें चाचौडा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

MadhyaBharat 5 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.