Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं कमलनाथ-दिग्वजिय: गोयल
indore, Kamal Nath-Digvajiya ,Goyal

इंदौर। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो पार्टियां मैदान में हैं। भाजपा और दूसरी कांग्रेस, भाजपा राष्ट्रहित और कांग्रेस परिवाद के लिए काम कर रही है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने बेटों को सेट करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस आपस में कुर्ता-फाड़ राजनीति कर रही है, जिसे जनता देख रही है। इस चुनाव में भाजपा फिर से जनता के आशीर्वाद से सरकार बना रही है।

 

केंद्रीय मंत्री गोयल रविवार को इंदौर में संभागीय भाजपा मीडिया सेंटर पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता के सामूहिक प्रयास से स्वच्छता में छह बार इंदौर ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह इंदौर की जनता की जनभागीदारी से ही संभव हुआ है, एक साफ-सुथरा शहर ही उद्योग कार्यक्षेत्र हेतु केंद्र बनता है और उद्योग को बढ़ावा देता है।

 

डबल इंजन की सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को संचालन किया

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए नीतियां और योजनाओं का संचालन कर रही है। बीते 18 वर्षों में जनता के सहयोग से बीमारु राज्य कहा जाने वाले मध्यप्रदेश को आज भाजपा सरकार ने विकसित राज्य बनाया है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण, बेटियो व बहनों को शिक्षा, कौशल विकास एवं 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने जो ऐतिहासिक नींव रखी है, उससे आर्थिक क्षेत्र में महिलाओ का नेतृत्व का प्रभाव देश की जीडीपी पर भी उज्ज्वल रूप से दिखेगा। जी-20 में विश्व भर से आए प्रतिनिधियों ने विश्व और केंद्र में इंदौर की विशेष चर्चा की।

गोयल ने कहा कि इंदौर शहर की एक विशेष पहचान है। इंदौर उद्योग ही नही आस्था का भी स्तंभ है। मध्य प्रदेश में महाकाल लोक का निर्माण सिर्फ मंदिर का निर्माण ही नहीं, आस्था की मजबूती के साथ पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत से रेल कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ हैं। मध्यप्रदेश की जनता के विकास हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश में कई कल्याणकारी काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कामों का लेखाजोखा लेकर पुनः जनता का आशीर्वाद लेने के लिए उतरे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता भाजपा की फिर से सरकार बनाएगी।

मध्यप्रदेश की जीडीपी में 18 गुना बढ़ोतरी हुई

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि मुख्य्मंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अन्य प्रदेश की तुलना में 18 गुना जीडीपी की बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में उद्योग हेतु अमन, शान्ति एवं चैन का वातावरण देखने को मिलता हैं। इंदौर में खिलौने, वस्त्र, फर्नीचर, आईटी सेक्टर और टीसीएस जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही हैं।

 

उन्होंने मध्यप्रदेश की उत्तम गुणवत्ता के गेहूं की प्रशंसा करते हुए मध्यप्रदेश के किसानों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘एमपी के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में एमपी है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की बहनों से भाई और मामा के रिश्ते को बखूबी निभाया है, मध्यप्रदेश का हर परिवार विकास से जुड़े यही हमारी सरकार की उपलब्धि है।

MadhyaBharat 5 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.