Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने महादेव का नाम जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया : शाह
raipur,Chhattisgarh, Congress

रायपुर/जशपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला पहुंचे। शाह यहां बगीचा में भाजपा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान भेजा, तो उस प्वाइंट को शिवशक्ति प्वाइंट नाम देकर भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का काम किया और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव ऐप से जोड़कर सट्टा खोलने का काम किया। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार का राज रहा। यहां ढेर सारे घोटाले कांग्रेस सरकार ने की है।

 

शाह ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने राम मंदिर बनने नहीं दिया और राहुल को बता रहा हूं कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन नरेंद्र मोदी करेंगे। शाह ने धर्मांतरण का भी मुद्दा उठाया। आदिवासी बाहुल्य जशपुर विधानसभा सीट में बगीचा शहर के लोग और पाठ इलाके के आदिवासी हजारों की संख्या में में शाह को देखने-सुनने पहुंचे थे।

MadhyaBharat 9 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.