Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेकाबू बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तीन यात्रियों की मौत
seoni, Uncontrolled bus ,three passengers killed

सिवनी। जिले के केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैररांजी के पास शुक्रवार को अलसुबह नागपुर से मंडला जा रही एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मंडला व नैनपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग सवार थे, जो दीपावली का त्योहर मनाने के लिए नागपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

 

 

 

केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि विजयंत ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमएच-40, एके 6699 नागपुर से मंडला की ओर जा रही थी। शुक्रवार को केवलारी थाना मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खैररांजी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 4170 में बस पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

 

थाना प्रभारी वामनकर के अनुसार, हादसे में बस में सवार मंडला जिले के तिजोरा बिछिया निवासी मनीष यादव (35), संतोष तेकाम (30) और विपिन नंदा (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें नैनपुर और मंडला के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.