Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों का वोट लिया उनका कल्याण नहीं किया- ज्योतिरादित्य सिंधिया
katni, Congress ,Jyotiraditya Scindia

कटनी। कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों के नाम पर आज तक वोट लिया है, लेकिन उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर आदिवासी, दलित समुदाय और पिछड़ी जातियों का वोट हासिल किया लेकिन उनका जीवन स्तर उठाने के लिए कुछ नहीं किया। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है।

 

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है

श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा, ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता रहे।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.