Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने दूसरी बस को टक्कर मारी चार की मौत
indore,Bus , children killed

इंदौर। गुजरात के गोधरा तालुका में दाहोद राजमार्ग पर ग्राम गढ़चुंदरी के पास मंगलवार को सुबह इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस का परिचालक, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो साल के बच्चे और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गजराज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एआर 01. टी-6915 सोमवार की रात इंदौर से अहमदाबाद के लिए निकली थी, जबकि गोधरा तालुका में दाहोद राजमार्ग पर गढ़चुंदरी गांव के पास राजगढ़ से राजकोट जा रही अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। चालक बस का टायर बदल रहे थे। मंगलवार को अलसुबह इंदौर से अहमदाबाद जा रही गजराज ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने अलखधणी ट्रेवल्स की बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस के परिचालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 19 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस के भीतर से लोगों को बाहर निकाला।

 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहनों को रोककर घायलों को गोधरा के अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में धार निवासी 30 वर्षीय महिला पपीता गुंडिया, उसका बेटा प्रेम और बेटी मुस्कान के अलावा बस के परिचालक राकेश भादू की मौत हुई है। इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए है। इनमें कुछ यात्री इंदौर के रहने वाले हैं। घायलों को गोधरा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। गनीमत रही कि पंक्चर बस खाली थी।

MadhyaBharat 21 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.