Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार सुबह डीआरजी और बीएसएफ के जवान सर्चिंग में आमाबेड़ा की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान आमाबेड़ा के जंगल में पुलिस को आता देखकर नक्सलियों ने जवानों पर फाइरिंग शुरू कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में अपने को कमजोर पड़ता देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है, अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है, सभी जवान सुरक्षित हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |