Since: 23-09-2009
कांकेर। जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत मतगणना हेतु नियत तिथि 03 दिसंबर दिन रविवार की तिथि तय की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शनिवार को संशोधित आदेश जारी कर उक्त तिथि को मतगणना स्थल क्षेत्र एवं नगर पालिका क्षेत्र कांकेर में स्थित देशी और विदेशी मदिरा दुकान कांकेर की फुटकर दुकानें एवं एफएल. 04 (क) व्यावसायिक क्लब हीरा पैलेस कांकेर को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान अवधि पर उक्त क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |