Since: 23-09-2009
रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल की छाल रेंज में 73 हाथियों की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। किसान फसल की कटाई के लिए खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, इलाके में लगे कार्तिक मेले में भीड़ नहीं है, क्योंकि आसपास के ग्रामीण हाथियों के हमले की आशंका से शाम को बाहर नहीं निकल रहे हैं। शनिवार रात भी हाथियों ने ग्रामीणों के खेत व घरों को नुकसान पहुंचाया है। वन अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की ट्रैकिंग कर ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है। मकानों में तोड़फोड़ और फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है। जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
धरमजयगढ़ डिवीजन में अभी 77 हाथी हैं। इनमें 73 हाथी झुंडों में छाल रेंज में विचरण कर रहे हैं। दीपावली के बाद फसल कटाई ने रफ्तार पकड़ी है। कुछ जगहों पर कटी हुई फसल खेतों में रखी है। पिछले तीन दिनों से हाथियों के उत्पात की वजह से किसान खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। कुछ जगहों पर हाथियों ने खेतों में खड़ी फसल रौंद दी है। एड़ू, खेदापाली, बांधापाली, बोकरामुडा, नवापारा, गडिनबहरी समेत 10 से अधिक गांव में हाथियों की दहशत है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |