Since: 23-09-2009
रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में राधेश्याम शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित करवाने शुक्रवार को याचिका दायर किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस व भाजपा को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में दोषी करार देकर छत्तीसगढ़ राज्य से दोनों ही प्रमुख कांग्रेस व भाजपा की मान्यता को समाप्त करने, अपने पद का दुरुपयोग करने वाले भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कांगले को उनके पद से पदच्युत करने तथा दांडिक प्रक्रिया में प्रकरण चलाएं जाने की मांग की गई है।
उपरोक्त याचिका में ठोस प्रमाणों को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर आदर्श आचार संहिता काल में कांग्रेस पार्टी व भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को रिझाने आर्थिक लाभ देने, जिसमें किसानों की कर्ज माफी, किसानों के उत्पाद की कीमत, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को बारह से हजार से पन्द्रह हजार देने व अन्यान्य प्रकार के प्रलोभन देने की बात दोनों ही दलों द्वारा किया गया है।जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।
इस आपराधिक कृत्य को देश के दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के संरक्षण में किया है। यह याचिका उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें याचिकाकर्ता राधेश्याम शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार रायगढ़ विधानसभा क्रं.16 छत्तीसगढ़ हैं व केस फाईलिंग नं.डब्ल्यू पीसी नं.22772/2023 है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |